कोलकाता: NIA ने लश्कर-ए-तैयबा की संदिग्ध सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

कोलकाता में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक अदालत में लश्कर-ए-तैयबा की संदिग्ध सदस्य तानिया परवीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थी.

एनआईए (फोटो क्रेडिट- ANI)

कोलकाता, 12 सितंबर: कोलकाता में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) की एक अदालत में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) की संदिग्ध सदस्य तानिया परवीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थी.

बृहस्पतिवार को दायर 850 पन्नों के आरोप पत्र में एनआईए ने कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया के एक कॉजेल की छात्रा परवीन (21) सोशल मीडिया पर 70 जिहादी समूहों के संपर्क में थी.

यह भी पढ़ें: कश्मीरी अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसने के लिए आरोप-पत्र दाखिल करेगी राष्ट्रीय जांच एजेंसी, यासीन मलिक सहित कई के नाम होंगे शामिल

एजेंसी ने अपने दावों के समर्थन में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी बातचीत के अंश भी जमा कराए हैं. एनआईए के वकील श्यामल घोष ने शुक्रवार को कहा कि अदालत दोनों पक्षों को सुनने के बाद उसके खिलाफ आरोप तय करेगी और उसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी