देश की खबरें | एनआईए ने झारखंड के उग्रवादी संगठन के क्षेत्रीय कमांडर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए ने बृहस्पतिवार को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष झारखंड के उग्रवादी संगठन टीपीसी के क्षेत्रीय कमांडर के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, 25 फरवरी एनआईए ने बृहस्पतिवार को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष झारखंड के उग्रवादी संगठन टीपीसी के क्षेत्रीय कमांडर के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने के लिए लेवी एवं फिरौती वसूलने से संबंधित मामले में आरोप पत्र दायर किया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन तृत्य पशुपति कमेटी (टीपीसी) के क्षेत्रीय कमांडर विकास गंझू के खिलाफ यह आरोप पत्र दायर किया गया।

टीपीसी बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं के ठेकेदारों, कारोबारियों और उद्योगपतियों से अवैध वसूली में लिप्त है।

झारखंड के पलामू जिले में पांच लाख रुपये नकद और गोला-बारूद के साथ टीपीसी से जुड़े श्याम भोक्ता की गिरफ्तारी के बाद वर्ष 2017 में मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए ने जुलाई 2018 में जांच को अपने हाथों में ले लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\