देश की खबरें | राजस्थान में एनआईए अदालत ने आईएसआईएस आतंकी को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस विचारधारा का ‘प्रचार’ करने और लोगों को वैश्विक आतंकी नेटवर्क में शामिल होने एवं आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रभावित करने के आरोपी एक व्यक्ति को शुक्रवार को दोषी ठहराया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी राजस्थान की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस विचारधारा का ‘प्रचार’ करने और लोगों को वैश्विक आतंकी नेटवर्क में शामिल होने एवं आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रभावित करने के आरोपी एक व्यक्ति को शुक्रवार को दोषी ठहराया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मोहम्मद सिराजुद्दीन उर्फ सिराज को जयपुर की विशेष अदालत ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एनआईए मामलों में दोषी ठहराया।

सिराजुद्दीन मूल रूप से कर्नाटक के गुलबर्गा इलाके का है।

प्रवक्ता ने बताया कि उसे आईएसआईएस विचारधारा को बढ़ावा देने और फेसबुक, व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए लोगों को प्रभावित करने एवं प्रतिबंधित आतंकी समूह का सदस्य बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी (सिराजुद्दीन) मुस्लिम युवाओं के बीच असंतोष फैला रहा था और अपने हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उन्हें भारत के खिलाफ उकसा रहा था। उसने इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का प्रसार करने के लिए ऑनलाइन चैट और संदेशों का इस्तेमाल किया।"

प्रवक्ता ने कहा कि विशेष एनआईए अदालत 20 फरवरी को अभियुक्त सिराज को सजा सुनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\