देश की खबरें | एनआईए ने आतंक वित्त पोषण मामले में कश्मीर में छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े आतंक वित्त पोषण मामले में बृहस्पतिवार को कश्मीर में छह स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 16 जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े आतंक वित्त पोषण मामले में बृहस्पतिवार को कश्मीर में छह स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला, बडगाम और श्रीनगर जिलों में छह स्थानों पर जेईआई के पदाधिकारियों और सदस्यों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए द्वारा पांच फरवरी 2021 को स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया गया यह मामला कुछ जेईआई सदस्यों की गतिविधियों से संबंधित है, जोकि देश-विदेश में दान और अन्य कल्याणकारी कामों के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे लेकिन इस धन का उपयोग ‘‘हिंसक और अलगाववादी गतिविधियों’’ के लिए किया जा रहा था।

एनआईए ने कहा कि संगठन द्वारा जुटाई जा रही धनराशि जमात-ए-इस्लामी के सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों को भी पहुंचाई जा रही थी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आतंकी संगठनों से संबंधों और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के चलते फरवरी 2019 में जेईआई पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\