देश की खबरें | एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए छापेमारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित रूप से शामिल तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत शनिवार को यहां छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू/श्रीनगर, 10 फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित रूप से शामिल तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत शनिवार को यहां छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के गुज्जर नगर और शहीदी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने एक निजी स्कूल और उसके अध्यक्ष के आवास समेत तीन अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व नेताओं के आवासों की तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी जमात के पूर्व प्रमुख शेख गुलाम हसन और एक अन्य नेता सायर अहमद रेशी के आवासों पर की गई।
जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर फरवरी 2019 में केंद्र ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

