देश की खबरें | विझिंजम हथियार मामले में एनआईए ने तमिलनाडु, केरल में मारे छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ईरान और पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के तमिलनाडु और केरल स्थित सात परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की।

चेन्नई, 14 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ईरान और पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के तमिलनाडु और केरल स्थित सात परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई एवं तिरुवल्लूर जिलों और केरल के एर्नाकुलम जिले में छापे मारे गए।

हथियार कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत अप्रैल में त्रिवेंद्रम में छह श्रीलंकाई नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तटरक्षक बल ने श्रीलंका 18 मार्च को अरब सागर के विंझिजम तट पर गश्त के दौरान इन श्रीलंकाई नागरिकों को रोका था और उनके पास 300 किलोग्राम हेरोइन, पांच एके-47 राइफल और एक हजार कारतूस जब्त किए गए थे।

एनआईए ने मई में इस मामले को फिर से दर्ज किया था और जांच के दौरान दो अगस्त को दो और आरोपियों सुरेश और सौंदराजन को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से संबंधित किताबें, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और टैबलेट समेत सात डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी और संदिग्ध ईरान और पाकिस्तान से श्रीलंका में हथियारों, गोला-बारूदों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।

लक्षद्वीप के मिनिकॉय में तटरक्षक बल ने 18 मार्च को श्रीलंका की एक नाव से 3000 करोड़ रूपये मूल्य के करीब 300 किलोग्राम मादक पदार्थ, पांच एके-47 राइफल और एक हजार कारतूस जब्त किए थे। एक पखवाड़े के अंदर तटरक्षक बल द्वारा पश्चिमी तट पर इस तरह का यह दूसरा बड़ा मादक पदार्थ रोधी तस्करी अभियान था। इससे पहले, तटरक्षक बल ने पांच मार्च को मिनिकॉय में श्रीलंका के एक पोत को पकड़ा था जिस पर चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

तटरक्षक बल ने पिछले साल नवंबर में इसी तरह के एक अभियान में कन्याकुमारी के पास एक श्रीलंकाई नौका को जब्त किया था, जिसमें से लगभग 1,000 करोड़ रुपये के 120 किलोग्राम नशीले पदार्थ और पांच हथियार बरामद किए गए थे। तटीय गश्ती एजेंसी ने पिछले एक साल के दौरान करीब 4,900 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 1.6 टन नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\