एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनआईए ने रक्षा संबंधी खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में सात राज्यों में छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तानी जासूसी गिरोह के जरिए रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले की जांच के लिए सात राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | एनआईए ने रक्षा संबंधी खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में सात राज्यों में छापे मारे

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तानी जासूसी गिरोह के जरिए रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले की जांच के लिए सात राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि एनआईए की टीम ने बुधवार को जिन परिसरों में छापे मारे वे उन संदिग्ध लोगों से जुड़े थे, जिन्हें भारत में जासूसी गतिविधियां चलाने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान से धन प्राप्त हुआ था।

एनआईए के बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी गिरोह के जरिए रक्षा संबंधी खुफिया जानकारी लीक होने से जुड़े मामले में गुजरात, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में 16 स्थानों पर छापे मारे गए।’’

एनआईए की छापेमारी के दौरान 22 मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए। एनआईए ने जुलाई 2023 में मामले को अपने हाथ में लिया था, जिसे मूल रूप से जनवरी 2021 में आंध्र प्रदेश के ‘काउंटर-इंटेलिजेंस सेल’ ने दर्ज किया था।

संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला सीमा पार से रची गई भारत विरोधी साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी लीक करने से जुड़ा है।

एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें एक फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बलज खान भी शामिल था।

एनआईए ने कहा कि जांच से पता चला कि खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ जासूसी गिरोह में शामिल था।

एनआईए ने छह नवंबर, 2023 को दो अन्य आरोपियों मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। बयान में कहा गया है कि पांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पाकिस्तानी जासूसी गिरोह का सदस्य अल्वेन फरार है।

एनआईए ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ साजिश रचने के आरोप में एक आरोपी अमन सलीम शेख के खिलाफ मई 2024 में दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).