देश की खबरें | एनआईए ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के 10 आरोपियों के बारे में सूचना देने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मार्च में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में शामिल 10 आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं और लोगों से इनके बारे में सूचना देने को कहा है।

नयी दिल्ली,21 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मार्च में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में शामिल 10 आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं और लोगों से इनके बारे में सूचना देने को कहा है।

एनआईए ने वांछित आरोपियों के खिलाफ ‘पहचान का अनुरोध और सूचना’ के संबंध में तीन नोटिस जारी की हैं और ऐसी सूचनाएं मांगी हैं, जो आरोपियों को गिरफ्तार करने या पकड़ने में मददगार साबित हो।

इस संबंध में जारी दो नोटिस में प्रत्येक में दो आरोपियों की तस्वीरें हैं, वहीं तीसरे नोटिस में मामले के अन्य छह आरोपियों की तस्वीरें हैं। एजेंसी ने आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं करने का वादा किया है।

एनआईए के मुताबिक 18 और 19 मार्च की दरमियानी रात में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद मामला दर्ज किया गया था। कुछ खालिस्तानी समर्थक कथित तौर पर वाणिज्य दूतावास में घुस गए थे और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की थी।

एजेंसी ने कहा कि उसी दिन खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाए, शहर की पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधों को तोड़ दिया था और वाणिज्य दूतावास परिसर में दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे, इमारत को क्षतिग्रस्त किया था और अधिकारियों पर हमला किया था।

एनआईए ने कहा कि एक और दो जुलाई की दरमियानी रात कुछ आरोपी वाणिज्य दूतावास में घुसे और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की।

एनआईए ने 16 जून को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान