देश की खबरें | एनआईए ने राजौरी में आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों ने इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव में सात निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। एनआईए ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जम्मू, दो सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों ने इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव में सात निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। एनआईए ने एक बयान में यह जानकारी दी।

निसार अहमद उर्फ 'हाजी निसार' और मुश्ताक हुसैन, दोनों मौजूदा समय में एक अन्य मामले में जम्मू के कोट भलवाल केंद्रीय कारागार में बंद हैं। एनआईए ने दोनों को बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए के बयान के मुताबिक, दोनों को शुक्रवार को जम्मू की विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया और 12 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इस साल एक जनवरी को राजौरी जिले के ढांगरी गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

गांव से भागने से पहले आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से दो और लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

एनआईए ने बयान में कहा, ‘‘ उन्होंने आतंकवादियों को दो महीने से अधिक समय तक रसद सहायता प्रदान की थी और उन्हें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आकाओं सैफुल्ला उर्फ साजिद जट, अबू कातल उर्फ कातल सिंधी और मोहम्मद कासिम के निर्देशों पर बनाए गए ठिकाने में शरण दी थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान