देश की खबरें | एनआईए ने लश्कर-ए-मुस्तफा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में संलिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में संलिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि मोहम्मद अरमान अली (20) और मोहम्मद एहसानुल्लाह (23) सह-साजिशकर्ता थे। दोनों बिहार के सारण के निवासी हैं और बिहार से मोहाली और अंबाला में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो अलग-अलग खेपों के परिवहन में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अरमान अली को बिहार में गिरफ्तार किया गया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सारण, बिहार के सामने पेश किया गया और उसे एनआईए विशेष अदालत, जम्मू के समक्ष पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है, जबकि एहसानुल्ला को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि हथियारों को बाद में जम्मू-कश्मीर में एलईएम के स्व-घोषित प्रमुख कमांडर हिदायत उल्लाह मलिक के पास ले जाया गया।

जम्मू में फरवरी में दर्ज किया गया मामला, एलईएम के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) की एक शाखा है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट