देश की खबरें | एनआईए ने जाली नोट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) को फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) को फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जांच एजेंसी ने बताया कि एफआईसीएन से संबंधित गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल आर विजय (26) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े | बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा से कर्नाटक में सितम्बर 2018 में जाली नोट ले जाने वाले चार गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद सज्जाद अली, राजू एम जी, गंगाधर और वनिता जे के पास से 6,84,000 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये गये थे।
एनआईए ने बताया कि जांच के दौरान साबिरुद्दीन और अब्दुल कादिर को भी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.
अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद छह आरोपियों के खिलाफ एक आरोप पत्र और दो पूरक आरोप पत्र दायर किये गये थे।
उन्होंने बताया कि विजय के खिलाफ तीसरा पूरक आरोप पत्र बेंगलुरु में विशेष एनआईए अदालत में दायर किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)