देश की खबरें | एनआईए ने लाओस मानव तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लाओस मानव तस्करी मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी एनआईए ने जारी एक बयान में दी।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लाओस मानव तस्करी मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी एनआईए ने जारी एक बयान में दी।

एनआईए के बयान में कहा गया है कि एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की मदद से कामरान हैदर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कामरान हैदर की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उसने कहा कि यह मामला साइबर अपराधों को अंजाम देने हेतु लाओस में लोगों को बंधक बनाने से संबंधित है।

हैदर अपने साथी के साथ पीड़ितों के लिए हवाई जहाज के टिकट और दस्तावेजों की व्यवस्था करने तथा स्वर्णिम त्रिभुज (गोल्डन ट्राइंगल) क्षेत्र में अपने संपर्कों की मदद से उन्हें ‘‘अवैध रूप से सीमा पार कराने’’ में कथित रूप से सीधे तौर पर शामिल था।

‘गोल्डन ट्राइंगल’ एक विशाल पर्वतीय क्षेत्र को कहा जाता है जिसमें म्यामां, थाईलैंड और लाओस के कुछ हिस्से शामिल हैं।

एनआईए ने विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल तस्करों और दलालों के एक सुव्यवस्थित नेटवर्क से संबंधित मामले में अक्टूबर में हैदर और चार अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। चार अन्य सह आरोपियों की पहचान मंजूर आलम उर्फ ​​​​गुड्डू, साहिल, आशीष उर्फ ​​अखिल और पवन यादव उर्फ ​​अफजल उर्फ ​​अफरोज के रूप में हुई है।

सभी आरोपी भारतीय युवाओं को लाओस के ‘गोल्डन ट्राइंगल’ क्षेत्र में भेजने में ‘‘सक्रिय रूप से शामिल थे।’’ इन युवाओं को यूरोपीय और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया जाता था।

एनआईए इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड