देश की खबरें | एनआईए ने आईएसआईएस के लिए भर्ती मामले में कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादी को मुसलमानों को बहकाकर भर्ती करने और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादी को मुसलमानों को बहकाकर भर्ती करने और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि 33 वर्षीय मोहम्मद तौकीर महमूद को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने के मामले में महमूद, जुहाब हमीद, इरफान नसीर और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ भादंसं और गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पूर्व में एनआईए ने दो आरोपियों अहमद अब्दुल कादिर और इरफान नसीर को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ अप्रैल में आरोप पत्र दायर किया गया था।
उन्होंने बताया कि महमूद ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर धन जुटाया और भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को बहकाकर भर्ती किया और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजा।
एनआईए अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में महमूद ने आईएसआईएस नेतृत्व से मुलाकात के लिए अवैध तरीके से सीरिया का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

