देश की खबरें | एनआईए ने विदेशी नागरिकों की संलिप्तता वाले जासूसी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक श्रीलंकाई और एक पाकिस्तानी नागरिक की संलिप्तता वाले जासूसी मामले में फरार एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
नयी दिल्ली, 15 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक श्रीलंकाई और एक पाकिस्तानी नागरिक की संलिप्तता वाले जासूसी मामले में फरार एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार था।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नूरुद्दीन उर्फ रफी को एनआईए की एक टीम ने कर्नाटक के मैसूर के राजीव नगर इलाके से गिरफ्तार किया।
आरोपी पर पांच लाख रुपये का नकद इनाम था।
एजेंसी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घर की भी तलाशी ली गई और वहां से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और एक ड्रोन सहित कई 'आपत्तिजनक चीजें' बरामद की गईं।
एजेंसी के मुताबिक, नूरुद्दीन अगस्त 2023 में कड़ी शर्तों के तहत जमानत पर रिहा होने के बाद चेन्नई स्थित एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश होने में विफल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
इस साल सात मई को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
यह मामला श्रीलंका के कोलंबो में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत श्रीलंकाई नागरिक मोहम्मद साकिर हुसैन और पाकिस्तानी नागरिक अमीर जुबैर सिद्दीकी द्वारा एक आतंकी साजिश रचने से संबंधित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

