एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनआईए ने कर्नाटक में भाजपा नेता की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कर्नाटक में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में दो साल से फरार एक प्रमुख आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | एनआईए ने कर्नाटक में भाजपा नेता की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कर्नाटक में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में दो साल से फरार एक प्रमुख आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अब्दुल रहमान को एनआईए की टीम ने कतर से आने पर केरल के कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया।

इस साल अप्रैल में एनआईए ने रहमान और दो अन्य फरार लोगों समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। अब तक आरोप पत्र में कुल 28 लोगों को नामजद किया जा चुका है।

एनआईए ने छह फरार लोगों से जुड़ी सूचना देने वालों पर इनाम भी घोषित किया था। रहमान की गिरफ्तारी पर चार लाख रुपये का इनाम था।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांच में पता चला है कि पीएफआई नेताओं के निर्देश पर रहमान ने स्वेच्छा से मुख्य हमलावरों और मामले में शामिल अन्य लोगों को शरण दी थी।

एजेंसी के अनुसार हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद वह कतर चला गया था।

बयान में कहा गया है कि 26 जुलाई, 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लिया तालुक के बेल्लारी गांव में पीएफआई कार्यकर्ताओं/सदस्यों ने धारदार हथियारों से नेट्टारू की हत्या कर दी।

एनआईए ने कहा कि यह हत्या लोगों में आतंक फैलाने और समाज में सांप्रदायिक नफरत व अशांति फैलाने के उद्देश्य से एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

चार अगस्त, 2022 को फिर से मामला दर्ज करने वाली एनआईए शेष फरार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).