देश की खबरें | एनआईए ने झारखंड में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहर में उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा चार पुलिस कर्मियों की हत्या करने और उनके हथियार लूटे जाने के मामले में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को एनआईए ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
रांची, तीन फरवरी झारखंड के लातेहर में उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा चार पुलिस कर्मियों की हत्या करने और उनके हथियार लूटे जाने के मामले में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को एनआईए ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के लातेहार जिले के मृत्युंजय कुमार सिंह (34) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया । उन्होंने कहा कि माना जाता है कि सिंह के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से संबंध हैं।
यह मामला लातेहर के लुकैया मोरे में 22 नवंबर 2019 को उग्रवादी संगठन द्वारा पुलिस गश्त टीम पर किए गए हमले से संबंधित है, जिसमें चार पुलिस कर्मियों की हत्या कर उनके हथियार और गोला बारूद लिया गया था।
भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 23 नवंबर 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एनआईए ने पिछले साल जून में इस मामले को फिर से दर्ज कर जांच शुरू की।
राज्य पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया था।
एनआईए ने लातेहर, लोहरदगा और पलामू जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली।
एनआईए ने कहा कि सिंह की तलाशी के दौरान 2.64करोड़ रुपये की बड़ी रकम बरामद की गई ।
अधिकारी ने कहा कि घटना से एक दिन पहले सिंह ने भालूजंगा जंगल में भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य रवींद्र गंजू से मुलाकात की थी और उसे हमले के लिए पैसे मुहैया कराए थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

