एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनएचएसआरसीएल ने गुजरात में दमन गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात के वलसाड जिले में दमन गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण पूरा होने की मंगलवार को घोषणा की।

देश की खबरें | एनएचएसआरसीएल ने गुजरात में दमन गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की घोषणा की

पालघर, आठ जुलाई नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात के वलसाड जिले में दमन गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण पूरा होने की मंगलवार को घोषणा की।

यह परियोजना के अंतर्गत पूरा होने वाला 16वां नदी पुल है, जबकि गुजरात में कुल 21 पुल बनाने की योजना है।

दमन गंगा नदी पुल के पूरा होने के साथ ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए वलसाड जिले में सभी पांच नदी पुलों का निर्माण पूरा हो गया है। पूरे कॉरिडोर में 25 नदी पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

एनएचएसआरसीएल ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि दमन गंगा नदी पर बना नवनिर्मित पुल 360 मीटर लंबा है और इसमें नौ फुल-स्पैन गर्डर हैं।

यह पुल बुलेट ट्रेन के प्रस्तावित बोइसर और वापी स्टेशन के बीच स्थित है। इन दो स्टेशन के बीच दरोथा नदी पर एक और पुल पहले ही बनकर तैयार हो चुका है।

वलसाड में अन्य पूर्ण हो चुके नदी पुलों में औरंगा (320 मीटर), पार (320 मीटर), कोलक (160 मीटर) और दरोथा (80 मीटर) शामिल हैं।

दमन गंगा नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले के वालवेरी गांव के पास स्थित सह्याद्रि की पहाड़ियों से होता है। यह नदी लगभग 131 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महाराष्ट्र, दादरा और नागर हवेली, तथा दमन से होकर बहती है और अंत में अरब सागर में मिल जाती है।

वापी, दादरा और सिलवासा जैसे औद्योगिक नगर इसी नदी के किनारे बसे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).