एजेंसी न्यूज

पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत पर दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृह सचिव को एनएचआरसी का नोटिस

आयोग ने मंगलवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि ‘‘ यह घटना यह इशारा भी करती है कि शायद अस्पताल प्रशासन के पास कोविड-19 के मरीजों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा और सही दृष्टिकोण का अभाव था।’’

पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत पर दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृह सचिव को एनएचआरसी का नोटिस
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गुजर गये एक पुलिस कांस्टेबल के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाने वाली एक शिकायत को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृह सचिव को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने मंगलवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि ‘‘ यह घटना यह इशारा भी करती है कि शायद अस्पताल प्रशासन के पास कोविड-19 के मरीजों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा और सही दृष्टिकोण का अभाव था।’’

उसने कहा, ‘‘ अस्पतालों को ऐसे स्थिति को मानवीय दृष्टि से बड़ी संवेदनशीलता के साथ संभालने की जरूरत है। ’’

आयोग ने इस शिकायत और मीडिया की खबर दिल्ली के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव को नोटिस जारी किया कि शहर के जिस पुलिस कांस्टेबल की कोरोना वायरस से मौत हुई ‘‘उसके उपचार में लापरवाही’’ की गयी।

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘ उनसे चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। आशा की जाती है कि उसमें अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के मरीजों के लिए अपनायी जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया और उसके क्रियान्वयन की स्थिति शामिल की जाएगी।’’

नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा कि पुलिसकर्मी, तथा अस्पतालों के डॉक्टर, अर्ध चिकित्साकर्मी ऐसे लोग हैं जो कोविड-19 के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).