देश की खबरें | महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को उन खबरों के आधार पर नोटिस जारी किया गया है जिनमें कहा गया है कि एक सिपाही ने कथित तौर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। एनएचआरसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को उन खबरों के आधार पर नोटिस जारी किया गया है जिनमें कहा गया है कि एक सिपाही ने कथित तौर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। एनएचआरसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करता रहा।

बताया जाता है कि पीड़िता 15 दिनों से दिल्ली के कल्याणपुरी और मालवीय नगर पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बयान में कहा गया कि आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और आयोग ने कहा है कि इस रिपोर्ट में मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी शामिल होना चाहिए।

पच्चीस जून की खबर में दावा किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता कांस्टेबल के संपर्क में आई थी।

खबर में कहा गया कि महिली ने आपबीती बताने के लिए पुलिसकर्मी के परिवार से भी मुलाकात की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\