जरुरी जानकारी | एनएचपीसी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 13 प्रतिशत से अधिक घटकर 855 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून को समाप्त तिमाही में 13 प्रतिशत से अधिक घटकर 855.49 करोड़ रुपये रहा। कोविड-19 संकट के कारण वितरण कंपनियों को दी गयी 185 करोड़ रुपये की छूट से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून को समाप्त तिमाही में 13 प्रतिशत से अधिक घटकर 855.49 करोड़ रुपये रहा। कोविड-19 संकट के कारण वितरण कंपनियों को दी गयी 185 करोड़ रुपये की छूट से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

कंपनी ने सोमवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 989.27 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय मामूली बढ़कर 2,914.02 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में 2,754.48 करोड़ रुपये थी।

एनएचपीसी ने कोविड-19 स्थिति के बारे में कहा, ‘‘कंपनी की आय का प्रमुख स्रोत पनबिजली उत्पादन और बिक्री है। महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की जिससे उसके कारोबार पर असर पड़ा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

कंपनी ने यह भी कहा कि कोविड-19 का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है।

हालांकि बिजली मंत्रालय के 15 और 16 मई, 2020 को जारी निर्देश के अनुसार कंपनी ने कोविड-19 के कारण वितरण कंपनियो और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली विभागों को 185 करोड़ रुपये की छूट दी है ताकि वे उसका लाभ ग्राहकों को दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी