देश की खबरें | एनजीटी ने दवा कंपनियों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में दवा कंपनियों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में दवा कंपनियों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति के रामकृष्णन और न्यायमूर्ति सैबल दासगुप्ता की पीठ ने भारत सरकार, राज्य सरकार, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी), दिविज लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, श्रीनी फार्मास्युटिकल्स, मारुति कोटेक्स लिमिटेड और अन्य को नोटिस जारी करते हुए उनसे 21 अगस्त से पहले जवाब देने को कहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दलितों का घर फूंके जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर NSA लगाने का दिया निर्देश.

एनजीटी ने असल स्थिति जानने के लिए मामले की जांच के वास्ते एक समिति भी गठित की और उससे इलाके का निरीक्षण करने तथा दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

पीठ ने कहा, ‘‘इस समिति को यह भी जांच करने के निर्देश दिए गए है कि क्या मानकों का पालन किए बगैर किसी गैस के उत्सर्जन से होने वाले प्रदूषण से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है और साथ ही उपचारात्मक कदमों का सुझाव भी दें ।’’

यह भी पढ़े | आपात ऋण सुविधा के तहत सरकारी बैंकों ने MSME क्षेत्र को अब तक दिए 12,201 करोड़ रुपये: वित्त मंत्रालय.

एनजीटी ने किसी तरह का उल्लंघन पाए जाने पर पर्यावरणीय मुआवजे के आकलन के भी निर्देश दिए हैं।

अधिकरण के निर्देश कालुष्य परीक्षण समिति की याचिका पर आए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि यादाद्री भुवनगिरी जिले में स्थित दवा कंपनियां प्रदूषण फैला रही हैं।

वकील श्रवण कुमार के जरिए दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये दवा कंपनियां प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन नहीं कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\