देश की खबरें | एनजीटी ने कोरोना के दौरान ईंट भट्टों के लिए अनुमति देने पर उप्र के मुख्य सचिव की खिंचाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध के बावजूद राज्य में ईंट भट्टों को संचालित करने की अनुमति देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की खिचाई की है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध के बावजूद राज्य में ईंट भट्टों को संचालित करने की अनुमति देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की खिचाई की है।

एनजीटी ने कहा कि वह इस बात से चकित है कि मुख्य सचिव इस अधिकरण के आदेश का उल्लंघन करते हुए कैसे विरोधाभासी आदेश पारित कर सकते हैं। ऐसा करना आपराधिक कृत्य के समान है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Scandal: NIA ने केस की जांच शुरू की, आरोपियों के खिलाफ की FIR दर्ज.

एनजीटी ने कहा कि वायु प्रदूषण होने संबंधी विशेषज्ञ रिपोर्ट के अलावा उसने पिछले साल 15 नवंबर को ईंट भट्टों के संचालन के खिलाफ एक आदेश भी पारित किया था।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को दिए अपने आदेश में कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून का उल्लंघन है। अधिकरण ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को सावधान रहने के लिए आगाह किया और कहा कि इस अधिकरण के आदेश का उल्लंघन करने पर अभियोजन, वेतन रोकना या अन्य कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: STF ने प्रेस नोट जारी कर बताया विकास दुबे के मुठभेड़ की पूरी सच्चाई.

एनजीटी ने मुख्य सचिव को अधिकरण के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही पीठ ने मुख्य सचिव के आदेश को इस अधिकरण के आदेश का उल्लंघन करार देते हुए रद्द कर दिया।

एनजीटी का यह आदेश तब आया जब गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने पीठ से कहा कि मार्च में लॉकडाउन के कारण ईंट भट्टों पर निरीक्षण नहीं किया जा सका।

उन्होंने पीठ को बताया कि लॉकडाउन अवधि के दौरान, मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य में ईंट भट्टों को संचालित करने की अनुमति दें।

उन्होंने कहा कि कई ईंट भट्टे लॉकडाउन के दौरान बंद हो गए थे क्योंकि अधिकतर मजदूर अपने-अपने घर वापस चले गए थे। लेकिन मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में लॉकडाउन के दौरान कुछ ईंट भट्टे चल रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण ईंट भट्टों को सत्यापित नहीं किया जा सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\