देश की खबरें | नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामलों में गिरफ्तार अखबार मालिक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण के तीन मामलों में स्थानीय अदालत ने भोपाल के एक समाचारपत्र के 68 वर्षीय मालिक को बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 अक्टूबर नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण के तीन मामलों में स्थानीय अदालत ने भोपाल के एक समाचारपत्र के 68 वर्षीय मालिक को बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायिक हिरासत के तहत जबलपुर के केंद्रीय जेल में बंद प्यारे मियां उर्फ अब्बा (68) को पेशी (प्रोडक्शन) वॉरंट के आधार पर इंदौर लाया गया और विशेष न्यायाधीश रेणुका कंचन के सामने पेश किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली में एक फिल्म थिएटर ने कोरोना वॉरियर्स को शो देखने के लिए मेहमानों के तौर पर किया आमंत्रित, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अभियोजन पक्ष ने अर्जी पेश करके विशेष अदालत से गुहार की कि नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण के तीन मामलों की जांच के संबंध में इंदौर की पलासिया पुलिस प्यारे मियां से पूछताछ करना चाहती है। अदालत ने अर्जी मंजूर करते हुए उसे शनिवार तक के लिये पलासिया पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर इंदौर में अलग-अलग समय पर तीन किशोरियों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर भोपाल के एक समाचार पत्र मालिक प्यारे मियां और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ पलासिया पुलिस थाने में अगस्त के दौरान तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गयी थीं।

यह भी पढ़े | Heroin Seized From Dharavi: मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, धारावी से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त.

उन्होंने बताया कि ये आपराधिक मामले लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि इन मामलों के आरोपी इंदौर के एक बंगले को शराबखोरी, अय्याशी और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के लिये इस्तेमाल करते थे।

यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद भोपाल से फरार प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर से जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\