Maharashtra: महाराष्ट्र में सेल्फी लेते समय नवविवाहित दंपति और उनका दोस्त नदी में डूबा
महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 3 अप्रैल : महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान ताहा शेख (20) उनके पति सिद्दीकी पठान शेख (22) और दंपति के दोस्त शहाब के रूप में हुई है. तीनों के शव को शनिवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस नासिक के पास डिरेल, कई डब्बे पटरी से उतरे, बचाव कार्य जारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नदी में डूबने के दौरान एक दूसरे को बचाते हुए तीनों की मौत हो गयी. वडवानी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक (एपीआई) आनंद कांगुरे ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
\