Uttar Pradesh: पति के साथ गोवा नहीं ले जाने से नाराज गर्भवती महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान
पुलिस के अनुसार भदोही जिले के सुरियावां थाना इलाके में पति के साथ गोवा जाने की जिद पूरी न हो पाने से नाराज सात माह की गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
लखनऊ: पुलिस के अनुसार भदोही जिले के सुरियावां थाना इलाके में पति के साथ गोवा जाने की जिद पूरी न हो पाने से नाराज सात माह की गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कनकपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद की पत्नी शिवानी (20) ने सोमवार की आधी रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुमार ने बताया कि राज कुमार बिन्द लखनऊ में काम करता था और वहां निशातगंज स्थित पुलिस लाइन में तैनात स्वीपर राजेश बाल्मीकि की लड़की शिवानी से उसका प्रेम प्रसंग होने के बाद दस महीने पहले दोनों ने यहां आकर शादी कर ली थी.
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले राजकुमार को गोवा के रत्नागिरी में काम मिल जाने से वह अकेले जाने की बात पत्नी से बोला। थाना प्रभारी के मुताबिक सात माह की गर्भवती शिवानी साथ जाने की ज़िद कर रही थी. राजकुमार के जाने के बाद नाराज़ शिवानी ने बीती रात कमरे में फांसी लगा ली. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में CRPF के जवान ने की परिवार की हत्या, फिर की फांसी लगाकर खुदकुशी
राजकुमार के परिजनों की सूचना पर शिवानी के पिता राजेश वाल्मीकि ने यहाँ पहुंच कर पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

