देश की खबरें | बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 22 नवंबर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति

अवधेश नारायण सिंह ने आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को रविवार को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ दिलायी ।

यह भी पढ़े | UP: बांदा में पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार.

बिहार विधान परिषद के उपभवन सभागार में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अवधेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों नीरज कुमार, मदन मोहन झा, देवेश चंद्र ठाकुर, नवल किशोर यादव, केदार नाथ पांडेय, एन0 के0 यादव, सर्वेश कुमार एवं संजय कुमार सिंह को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ दिलायी।

इस अवसर पर बिहार विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | अंडमान-निकोबार में COVID-19 के 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4630 के पार.

बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की इन चार—चार सीटों के लिए पिछले 22 अक्टूबर को हुए मतदान के मतगणना का काम जो 12 नवंबर को शुरू हुआ और 13 नवंबर की देर रात समाप्त हुआ था । जदयू के नीरज कुमार एवं देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के एन के यादव एवं नवल किशोर यादव, भाकपा के केदरनाथ पांडेय एवं संजय कुमार सिंह तथा कांग्रेस के मदन मोहन झा ने अपना कब्जा बरकार रखा जबकि दरभंगा स्नातक क्षेत्र से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के करीबी दिलीप चौधरी अपनी सीट नहीं बचा पाए और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश कुमार के हाथों 15595 की तुलना में 22549 मतों से पराजित हो गए ।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रहे नीरज के साथ देवेश एवं एन के यादव क्रमश: पटना, कोशी एवं त्रिहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों तथा नवल, मदन, संजय एवं केदरानाथ क्रमश: पटना, दरभंगा, त्रिहुत एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में थे ।

कोविड 19 महामारी के कारण इस सीटों के लिए चुनाव कुछ महीनों के लिए स्थगित रहने के बाद पिछले 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट