गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सोमवार को अपनी एक दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी.
अहमदाबाद, 19 सितंबर: गुजरात (Gujarat) के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के सोमवार को अपनी एक दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) , उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है. यह भी पढ़े: B S Yediyurappa : विपक्ष को हल्के में नहीं लें पार्टी कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी.सीएमओ ने एक बयान में कहा है कि पटेल, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोविंद और नायडू से शिष्टाचार भेंट करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के अलावा पटेल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे.बयान के अनुसार पटेल सोमवार रात अहमदाबाद लौट आएंगे.
Tags
संबंधित खबरें
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार ने 25 मार्च को बुलाई सर्वदलीय बैठक; रक्षा तैयारियों की समीक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
West Asia Crisis: पीएम मोदी की CCS बैठक का शिवसेना UBT ने किया स्वागत, कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग
Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन, पूजा-पाठ को लेकर सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें VIDEO
Middle East Conflict: पश्चिम एशिया तनाव के बीच PM मोदी ने की हाई-लेवल बैठक, तेल-गैस सप्लाई पर बड़ा रिव्यू
\