खेल की खबरें | न्यूजीलैंड की पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही पहली बार न्यूजीलैंड टीम विश्व टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर वन टीम बन गई ।

इसके साथ ही पहली बार न्यूजीलैंड टीम विश्व टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर वन टीम बन गई ।

पाकिस्तान ने हालांकि उसे कड़ी चुनौती दी और इस सत्र में पहली बार न्यूजीलैंड का कोई टेस्ट पांचवें दिन तक खिंचा । पाकिस्तानी टीम को जीत के लिये 373 रन का लक्ष्य मिला था और 71 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद पूरी टीम दूसरी पारी में 271 रन पर आउट हुई । इससे पहले पाकिस्तान को पहली पारी में 239 रन पर आउट करके मेजबान ने 192 रन की बढत ली थी ।

बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने 11वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह को पवेलियन भेजा । इससे पहले नसीम और शाहीन अफरीदी ने कीवी गेंदबाजों को आठ ओवर तक छकाया ।

आखिरी दिन सुबह ट्रेंट बोल्ट ने अजहर अली (38) को दिन की तीसरी ही गेंद पर आउट कर दिया । इसके बाद हालांकि फवाद आलम और मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर लगभग पानी ही फेर दिया था । दोनों ने शतकीय साझेदारी करके कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया ।

बल्लेबाजी के लिये कठिन पिच पर दोनों ने आखिरी दिन सुबह दो सत्र निकाले और ड्रॉ की उम्मीदें जगा दी थी । दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 165 रन जोड़े और पांच घंटे तक क्रीज पर डटे रहे ।

फवाद ने 236 गेंद में 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाये । वहीं पहली पारी में 71 रन बनाकर पाकिस्तान को फॉलोआन से बचाने वाले रिजवान ने 156 गेंद में 60 रन की पारी खेली ।

काइल जैमीसन ने रिजवान को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । फवाद को नील वेगनेर ने विकेटकीपर बी जे वाटलिंग के हाथों लपकवाया । इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों से चमत्कार की उम्मीद करना बेमानी था ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान