एजेंसी न्यूज

न्यूजीलैंड का लक्ष्य कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करना

अगर किसी स्थान को सामाजिक रूप से दूर बताया जा सकता है तो यह न्यूजीलैंड होगा जो दक्षिण में अंटार्कटिका के साथ ही तूफानी समुद्रों से घिरा है। इसकी भोगौलिक स्थिति उसे इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकती है।

न्यूजीलैंड का लक्ष्य कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करना

ऑकलैंड विश्वविद्यालय में टीका विशेषज्ञ हेलन पेटोसिस हैरिस ने कहा, ‘‘इस विषाणु के पास महाशक्तियां नहीं हैं। एक बार समुदायों के बीच इसका प्रसार रुक गया तो यह गया।’’

अगर किसी स्थान को सामाजिक रूप से दूर बताया जा सकता है तो यह न्यूजीलैंड होगा जो दक्षिण में अंटार्कटिका के साथ ही तूफानी समुद्रों से घिरा है। इसकी भोगौलिक स्थिति उसे इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकती है।

ब्रिटेन के इतने ही क्षेत्रफल और 50 लाख लोगों की आबादी वाले इस देश में शहरों में भी भीड़भाड़ नहीं है।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने साहसिक कदम उठाते हुए देश में मार्च के अंत से सख्त लॉकडाउन लागू किया। उस समय देश में करीब 100 लोग संक्रमित पाए गए थे।

न्यूजीलैंड इस वायरस के प्रसार को रोकने में कामयाब रहा है। अप्रैल के शुरुआत में हर दिन 90 संक्रमणों से लेकर मंगलवार को यह संख्या महज पांच तक रह गई।

इस वैश्विक महामारी से केवल 13 लोगों की मौत हुई और अर्डर्न ने हर मौत पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताया।

अर्डर्न ने सोमवार को एलान किया कि देश में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन रहेगा और उसके बाद अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने में मदद के लिए कामकाज में पाबंदियों से ढील दी जाएगी। ज्यादातर सामाजिक पाबंदियां बरकरार रहेंगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).