खेल की खबरें | न्यूजीलैंड महिला टीम की आस्ट्रेलिया पर 13 मैच बाद पहली जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एमिलिया केर के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया।

ब्रिस्बेन, 30 सितंबर एमिलिया केर के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया।

न्यूजीलैंड की टीम ने इस तरह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैच गंवाने के बाद पहली जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टी20 मैच जीतकर शृंखला पहले ही अपने नाम कर दी थी।

यह भी पढ़े | RR vs KKR, IPL 2020: आज कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी राजस्थान रॉयल्स की भिडंत.

एमिलिया ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये। इससे आस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 123 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से एशलीग गार्डनर ने सर्वाधिक 29 रन बनाये।

इसके बाद एमिलिया ने अंतिम क्षणों में दस गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 18 रन बनाये जिससे न्यूजीलैंड ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से एमी सैटरवेट ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़े | SRH vs DC, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से दी शिकस्त.

आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले पिछले सात टी20 और छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच जीते थे।

इन दोनों टीमों के बीच अब शनिवार से ब्रिस्बेन में ही तीन वनडे मैचों की शृंखला खेली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान