खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला बराबर करने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहला मैच गंवाने वाले न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने के लिए 137 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। मैच के चौथे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाये चार बना लिये है। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (दो) और डेवोन कॉनवे (एक रन) बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
पहला मैच गंवाने वाले न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने के लिए 137 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। मैच के चौथे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाये चार बना लिये है। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (दो) और डेवोन कॉनवे (एक रन) बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
पटेल को गेंदबाजी में बाएं हाथ के साथी स्पिनर मिचेल सैंटनर (51 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला।
बांग्लादेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने 86 गेंद में 59 रन की पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया।
बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 38 रन से की। जाकिर ने कप्तान टिम साउदी के खिलाफ दिन के दूसरे ओवर में दो चौके जड़े लेकिन पटेल ने मोमिनुल हक (15) को पगबाधा कर तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी को खत्म किया।
बांग्लादेश ने इसके बाद 73 रन के अंदर सात विकेट गंवा कर न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने का मौका दिया।
सेंटनर ने इसके बाद आने लगातार ओवरों में मुशफिकुर रहीम (नौ) और शहादत हुसैन (चार) को चलता किया जिससे बांग्लादेश की आधी टीम 88 रन तक पवेलियन लौट गयी।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 172 जबकि न्यूजीलैंड ने 180 रन बनाये थे।
बांग्लादेश ने पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

