New Zealand: भारतीय मूल के व्यक्ति को यौन उत्पीड़न और हत्या के जुर्म में करीब 20 साल की सजा

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के 33 वर्षीय एक बेघर व्यक्ति को सितंबर 2021 में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और गला घोंटकर उसकी हत्या करने के जुर्म में करीब 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है. मीडिया में यह खबर आयी है.

प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

मेलबर्न, सात मई: न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के 33 वर्षीय एक बेघर व्यक्ति को सितंबर 2021 में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और गला घोंटकर उसकी हत्या करने के जुर्म में करीब 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है. मीडिया में यह खबर आयी है. यह भी पढ़ें: Turkey: तुर्किये के हेते प्रांत में एक ट्रक के कई अन्य वाहनों से टकराने पर 12 लोगों की मौत, 31 घायल

समाचार पत्र 'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, आरोपी शामल शर्मा ने 22 सितंबर, 2021 को ऑकलैंड में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 27 वर्षीय लीना झांग हैरप का सुबह की सैर के दौरान यौन उत्पीड़न किया.

खबर के मुताबिक, हैरप का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिला था.

खबर के अनुसार, आरोपी शर्मा को इस जघन्य अपराध के दो दिन बाद 24 सितंबर, 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था। शर्मा को साढ़े 19 साल की सजा सुनाई गई है.

पुलिस के अनुसार, हरप को लगभग दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया. उसने बताया कि गला घोंटने से पहले उसके चेहरे पर कई हमले किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शर्मा पर एक अन्य महिला को परेशान करने का भी आरोप था, जो हैरप की हत्या से 24 घंटे पहले पश्चिमी ऑकलैंड के हेंडरसन में जॉगिंग कर रही थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Prediction: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Pitch Report: माउंट माउंगानुई में पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

\