एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला पर कब्जा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रृंखला का पांचवां मैच बुधवार को खेला जायेगा। न्यूजीलैंड के पास 3-1 की अजेय बढ़त है।  

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला पर कब्जा किया

श्रृंखला का पांचवां मैच बुधवार को खेला जायेगा। न्यूजीलैंड के पास 3-1 की अजेय बढ़त है।  

डफी ने 20 रन देकर चार और फाउलकेस ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने बे ओवल में तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 16.2 ओवर में आउट कर दिया।

पाकिस्तान ने जीत के लिए 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर आठ विकेट गंवा दिये थे और टीम इस प्रारूप में अपने न्यूनतम स्कोर (74) से कम पर आउट होने के कगार पर थी। अब्दुल समद ने हालांकि 44 रन की पारी खेल टीम को 100 रन के आंकड़े के पार पहुंचाया।

इससे पहले फिन एलन ने 20 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेल टीम को आक्रामक शुरुआत दिलायी जिससे न्यूजीलैंड छह विकेट पर 220 रन बनाने में सफल रहा।

एलन ने टिम सीफर्ट (44) के साथ पहले विकेट के लिए 4.1 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। सीफर्ट ने 22 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े। एलन ने 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाये जिससे न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया।

कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 46 रन बनाए। उन्होंने 26 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये।

न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 134 रन बनाकर और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन हारिस राउफ (27 रन पर तीन विकेट) ने बीच के ओवर में शानदार गेंदबाजी कर मैच में टीम की वापसी करायी।

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती दो ओवर में तीन विकेट गंवा दिये। इसमें विलियम ओ’राउरकी ने पारी की दूसरी गेंद पर मोहम्मद हारिस (दो) को पवेलियन की राह दिखायी। इसके बाद डफी ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले हसन नवाज (एक) और कप्तान सलमान अली अगा (एक) को पवेलियन की राह दिखायी।

पाकिस्तान की टी इन झटकों से उबरने में नाकाम रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 42 रन पर पांच विकेट था। अब्दुल समद ने 30 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाकर टीम को और अधिक शर्मिंदगी से बचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).