खेल की खबरें | न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ सभी मैच क्वींसटाउन में कराने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के खतरे को कम करने के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरूवार को भारतीय महिला टीम के खिलाफ आगामी छह मैचों को क्वींसटाउन में करने की घोषणा की।

आकलैंड, 27 जनवरी कोविड-19 संक्रमण के खतरे को कम करने के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरूवार को भारतीय महिला टीम के खिलाफ आगामी छह मैचों को क्वींसटाउन में करने की घोषणा की।

भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड में ही है और उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अब क्वींसटाउन के जॉन डेविस ओवल में खेलने होंगे जो नौ फरवरी से शुरू होंगे। इस संशोधित कार्यक्रम की घोषणा गुरूवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की।

यह द्विपक्षीय श्रृंखला मार्च-अप्रैल में होने वाले विश्व कप से पहले भारत के लिये काफी महत्वपूर्ण होगी। यह द्विपक्षीय श्रृंखला पहले नेपियर में मैकलीन पार्क में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू होनी थी, फिर दो दिन बाद पहला वनडे भी इसी स्थल पर खेला जाना था।

नेल्सन में सैक्सटन ओवल में दूसरा और तीसरा (14 और 16 फरवरी को) वनडे खेला जाना था जबकि अंतिम दो वनडे क्वींसटाउन में (22 और 24 फरवरी को) खेले जाने थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा घोषित कार्यक्रम में अन्य बदलावों में दक्षिण अफ्रीका की पुरूष टीम अपने पूरे दौरे के दौरान क्राइस्टचर्च में ही रहेगी और अपने दोनों टेस्ट मैच हेगले ओवल में ही खेलेगी जबकि पहले उसे दूसरा मैच वेलिंगटन में खेलना था।

न्यूजीलैंड की पुरूष टीम के खिलाफ आस्ट्रेलिया के तीन टी20 मैचों की मेजबानी नेपियर (उपलब्धता पर निर्भर) करेगा जबकि नीदरलैंड की पुरूष टीम का दौरा माउंट मोनगानुई (एक टी20 और एक वनडे) और हैमिल्टन (दो वनडे) में होगा।

सभी मैचों को पूर्व निर्धारित तारीख में ही रखा गया है। स्थलों में बदलाव यात्रा को कम करने और कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को कम के मकसद से किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के हॉटस्पाट से बचने के लिये ही ये उपाय किये गये हैं जिसमें यात्रा को कम करना, रहने के लिये जगह बदलने को कम करना तथा सुरक्षित माहौल में काम करना शामिल है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\