खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीशाम ने आखिरी तीन गेंद में तीन चौके लगाये और आखिरी ओवर में 23 रन बनाये । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 185 रन जोड़े ।

नीशाम ने आखिरी तीन गेंद में तीन चौके लगाये और आखिरी ओवर में 23 रन बनाये । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 185 रन जोड़े ।

बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 172 रन पर रोक दिया ।

मार्टिन गुप्टिल और डेवोन कोंवे ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत देकर पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े । दोनेां को ओडियन स्मिथ ने पवेलियन भेजा । बारिश 12वें ओवर में आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 95 रन था । बारिश के कारण करीब दो घंटे खेल बाधित रहा ।

उसके बाद न्यूजीलैंड ने अगली 18 गेंद में 33 रन बनाये ।

वेस्टइंडीज के लिये सर्वाधिक 42 रन शामारा ब्रूक्स ने बनाये । निकोलस पूरन ने आठ गेंद में 15 और जैसन होल्डर ने 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now