विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क : रोचेस्टर के एक पार्क में गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत, पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोचेस्टर (अमेरिका) 29 जुलाई (एपी) न्यूयॉर्क के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बज कर करीब बीस मिनट पर मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर भारी भीड़ जमा थी और वहां कुछ लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रोचेस्टर (अमेरिका) 29 जुलाई (एपी) न्यूयॉर्क के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बज कर करीब बीस मिनट पर मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर भारी भीड़ जमा थी और वहां कुछ लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि शहर की 25 वर्षीय कर्मचारी टायासिया मैनिंग की मौत हो गई। दूसरी घायल महिला, 34 वर्षीय फिलिसिया काउंसिल की बाद में मौत हो गई।

आयरनडेक्वोइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ कार्यालय, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क राज्य पुलिस समेत कई पुलिस एजेंसियों ने पार्क में पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। रोचेस्टर पुलिस ने गोलीबारी के समय इलाके में एक पार्टी के आयोजन की पुष्टि की है।

बेलो ने कहा, ‘‘इस समय हमें गोलीबारी करने वालों की संख्या नहीं पता है। हम अधिक से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि कोई भी संदिग्ध अभी हिरासत में नहीं है।

पुलिस ने कहा कि अगर किसी के पास गोलीबारी की घटना का वीडियो है तो वह उससे संपर्क करे।

रोचेस्टर, मैनहट्टन से लगभग 340 मील (547 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड