विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क के गवर्नर ने पुलिस जवाबदेही विधेयक पर किए हस्ताक्षर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद इस विधेयक का जमकर समर्थन किया गया।
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद इस विधेयक का जमकर समर्थन किया गया।
राज्य की डेमोक्रेट्स के नेतृत्व वाली विधायिका ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस विधेयक को मंजूरी दी थी।
यह भी पढ़े | ब्राजील में COVID-19 के कारण 41,828 लोगों की हुई मौत, विश्व में मृतकों के मामले में दूसरे नंबर पर.
डेमोक्रेट कूमो ने कहा, ‘‘पुलिस सुधार की कवायद लंबे समय से की जा रही है और फ्लॉयड की हत्या हाल ही में हुई है।’’
विधेयक पर हस्ताक्षर करने के समारोह में कूमो के साथ 2006 में एक अधिकारी के हाथों मारे गए सीन बेल की मां वेलरी बेल और एरिक गार्नर की मां ग्वेन कर भी मौजूद रहीं। गार्नर की न्यूयॉर्क में 2014 में पुलिस ने हत्या कर दी थी।
इस कानून से पुलिस द्वारा ‘चोकहोल्ड’ (किसी शख्स को काबू में करने के लिए उसकी गर्दन पर बाजू से शिकंजा कसने की तकनीक) के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की प्रवक्ता जेसिका मैकरोरी ने कहा कि विभाग कानून के अंतिम प्रारूप की समीक्षा करेगा और इसे इस तरीके से इस्तेमाल करेगा कि विभाग में और पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)