एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क के गवर्नर होचुल ने स्कूलों में दिवाली की छुट्टी को लेकर एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर कैथी होचुल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी घोषित करने को लेकर एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क के गवर्नर होचुल ने स्कूलों में दिवाली की छुट्टी को लेकर एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क,15 नवंबर अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर कैथी होचुल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी घोषित करने को लेकर एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

होचुल ने मंगलवार को कहा कि न्यूयॉर्क शहर विविध धर्मों और संस्कृतियों से समृद्ध है और हम इसे मान्यता देने और इस विविधता का जश्न मनाने के लिए एक अहम कदम उठाने जा रहे हैं।

गर्वनर के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि विधेयक के अनुसार,‘‘ प्रत्येक वर्ष भारतीय कैलेंडर के आठवें महीने के 15वें दिवस, जिसे दिवाली के नाम से जाना जाता है, न्यूयॉर्क सिटी में सभी पब्लिक स्कूल बंद रहेंगे।’’

होचुल ने कहा कि दिवाली को न्यूयॉर्क सिटी स्कूल की छुट्टी के रूप में नामित करने संबंधी विधेयक ‘‘हमारे बच्चों के लिए दुनिया भर की परंपराओं के बारे में सीखने और उन्हें मनाने का एक अवसर है।’’

होचुल ने दिवाली के उपलक्ष्य में यहां फ्लशिंग में हिंदू टेम्पल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका में एक विशेष स्वागत समारोह के दौरान विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

न्यूयॉर्क शहर के शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2022-23 में एनवाईसी स्कूल प्रणाली में 1,047,895 छात्र हैं। इनमें 16.5 फीसदी छात्र एशियाई हैं।

‘न्यूयॉर्क स्टेट एसेंबली वीमेन’ जेनिफर राजकुमार ने स्कूलों में दिवाली के अवकाश को लेकर पहल की थी। जेनिफर राजकुमार ने कहा, ‘‘ न्यूयॉर्क वासियों की आने वाली पीढ़ियां अब रोशनी का त्योहार दिवाली मनाएंगी।"

विधेयक पर हस्ताक्षर से हम न्यूयॉर्क के 600,000 से अधिक हिंदुओं, सिख, जैन और बौद्व धर्म को मानने वालों से कहते हैं‘‘ हम आपको मान्यता देते हैं और दिवाली अमेरिका का अवकाश है।’’

‘न्यू अमेरिकन वोटर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप नाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्हें यह देखकर गर्व हो रहा है कि होचुल ने आखिरकार दिवाली की छुट्टी की लंबित मांग पर कदम उठाते हुए इसे कानून का रूप दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).