खेल की खबरें | लगातार 35 घंटे गोल्फ खेलकर बनाया नया ‘विश्व रिकॉर्ड’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केलेची एजीही नाम के इस खिलाड़ी ने शुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 घंटे खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें पता चला कि मई में नॉर्वे के एक कोर्स पर एक ब्रिटिश गोल्फर लगातार 32 घंटे खेला था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने इंटरनेट पर सर्च करते समय 32 घंटे का रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें फोन किया था।

केलेची एजीही नाम के इस खिलाड़ी ने शुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 घंटे खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें पता चला कि मई में नॉर्वे के एक कोर्स पर एक ब्रिटिश गोल्फर लगातार 32 घंटे खेला था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने इंटरनेट पर सर्च करते समय 32 घंटे का रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें फोन किया था।

एजीही ने इसके बाद पूरी प्रतिबद्धता दिखाई तथा बारिश, थकान और पैरों में दर्द के बावजूद हार नहीं मानी और आखिर में ब्रिटेन के आइजैक रोलैंड्स को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैं विश्व चैंपियन हूं। यह एक ऐसा अवसर है जो बहुत से लोगों को नहीं मिलता। यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं भविष्य में अपने बच्चों और अपने पोते पोतियों को जरूर बताऊंगा।’’

अपने दोस्तों, टॉर्च और अंधेरे में चमकने वाली गोल्फ गेंदों के साथ 27 वर्षीय एजीही ने रविवार को शाम लगभग 6:30 बजे हंटिंगटन क्रीसेंट क्लब में खेलना शुरू किया और मंगलवार सुबह 5:30 बजे के बाद अपना अंतिम पुट लगाया। इस बीच उन्होंने कुल 126 होल खेले।

उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने पूरे खेल का वीडियो बनाया और अन्य लोगों ने गवाह के तौर पर काम किया ताकि इसे गिनीज रिकॉर्ड की मंजूरी मिल सके। गिनीज के नियमों के तहत उन्हें हर घंटे पांच मिनट का ब्रेक दिया गया। यही नहीं उन्होंने नियमों का पालन करते हुए हर राउंड के आखिर में 20 मिनट का ब्रेक भी लिया।

लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रवक्ता काइली गैलोवे ने कहा कि संस्था के विशेषज्ञों को सबूतों की समीक्षा करने और यह घोषित करने में 12 से 15 सप्ताह लगते हैं कि कोई रिकॉर्ड बनाया गया है या नहीं।

उन्होंने कहा कि अभी किसी के भी नाम पर सबसे लंबे समय तक लगातार गोल्फ खेलने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है और जो कोई भी आवेदन करता है उसे कम से कम 24 घंटे खेलना चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान