देश की खबरें | सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में नया विश्व रिकॉर्ड बना : हर्ष सांघवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को दावा किया कि सूरत में एक स्थान पर एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर ‘‘नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ कायम किया है।

सूरत (गुजरात), 21 जून गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को दावा किया कि सूरत में एक स्थान पर एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर ‘‘नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ कायम किया है।

सांघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

सांघवी ने कहा, ‘‘सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में एक स्थान पर योग सत्र में सबसे अधिक संख्या में लोगों के जुटने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ है।’’

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत के डुमास इलाके में राज्य स्तरीय ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

पटेल ने योग सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य में 72,000 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में कुल 1.25 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान योग और प्राणायाम ने कैसे लोगों की मदद की। गुजरात में आज 72,000 जगहों पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में करीब 1.25 करोड़ लोग शामिल हुए। सूरत में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार योग को लोकप्रिय बनाने के लिए निकट भविष्य में 21 ‘योग स्टूडियो’ खोलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य योग बोर्ड ने अभी तक 5,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया है। आने वाले दिनों में राज्य सरकार प्रदेश में 21 योग स्टूडियो खोलने की योजना बना रही है।’’

सूरत में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि अन्य मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर राज्य सरकार ने योग दिवस मनाने के लिए 75 ‘ऐतिहासिक स्थलों’ का चयन किया था, जिनमें साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया), कच्छ का रण और मोढेरा का सूर्य मंदिर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट