एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया प्रकार आया सामने, मामलों में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों और वायरस रणनीति का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार 501.वी 2 के रूप में पहचाने गए इस नये (वायरस) प्रकार के मामले दक्षिण अफ्रीका में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में प्रमुख हैं।

विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया प्रकार आया सामने, मामलों में वृद्धि

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों और वायरस रणनीति का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार 501.वी 2 के रूप में पहचाने गए इस नये (वायरस) प्रकार के मामले दक्षिण अफ्रीका में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में प्रमुख हैं।

सरकार की मंत्रिस्तरीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम ने कहा, ‘‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमण की दूसरी लहर में यह वायरस हावी हो रहा है और पहली लहर की तुलना में तेजी से फैल रहा है।’’

अब्दुल करीम ने कहा कि महामारी की नयी लहर में दक्षिण अफ्रीका में ‘‘और मामले’’ सामने आ सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में वर्तमान में कोविड-19 के 8,500 से अधिक संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अगस्त में भर्ती होने वाले ऐसे मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड 8,300 था।

सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. इयान सने ने दक्षिण अफ्रीका के ‘न्यूज 24’ को बताया, ‘‘हम दूसरी लहर बहुत पहले और इसमें तेज वृद्धि देख रहे हैं, जिसकी हमें आशंका थी।’’

कोविड-19 का नया प्रकार, ब्रिटेन में सामने आये प्रकार से अलग है और मूल वायरस की तुलना में अधिक संक्रामक प्रतीत होता है। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक इसका अध्ययन कर रहे हैं कि क्या कोविड-19 के खिलाफ टीके इस नए प्रकार से भी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीके सहित कुछ टीकों का दक्षिण अफ्रीका में क्लीनिकल ​​परीक्षण चल रहा है।

कोविड-19 के नए प्रकार का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया है कि मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने जैसे बचाव के उपाय महत्वपूर्ण हैं।

कोविड-19 के फिर से प्रसार को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने सख्त लॉकडाउन पाबंदियों की शुरुआत की है जिसमें हॉटस्पॉट के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्रों में शराब के व्यापार के दिन एवं घंटे सीमित करना और और समुद्र तटों को बंद करना शामिल है।

देश में संक्रमण से 24,539 मौतों सहित कुल 912, 477 मामले सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).