जरुरी जानकारी | महामारी के बीच 2020 में कार्यालय स्थलों की नयी आपूर्ति 30-35 प्रतिशत कम हुई: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संपत्ति सलाहकार जेएलएल और सेविल्स के अनुसार, कोविड​​-19 महामारी की वजह से मांग कमजोर रहने के कारण देश के प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थलों की नयी आपूर्ति सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत कम हो गयी।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी संपत्ति सलाहकार जेएलएल और सेविल्स के अनुसार, कोविड​​-19 महामारी की वजह से मांग कमजोर रहने के कारण देश के प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थलों की नयी आपूर्ति सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत कम हो गयी।

जेएलएल इंडिया ने बताया कि सात प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थलों की नयी आपूर्ति 2020 में 30 प्रतिशत घटकर 363.4 लाख वर्ग फुट रह गयी, जो 2019 में 516.2 लाख वर्ग फुट थी। ब्रिटेन स्थित कंपनी सेविल्स ने कहा कि देश के छह प्रमुख शहरों में नयी आपूर्ति साल भर पहले के 471 लाख वर्ग फुट से कम होकर 306 लाख वर्ग फुट रह गयी।

रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय स्थलों की नयी आपूर्ति मांग की तुलना में कम प्रभावित हुई। कंपनियों द्वारा विस्तार योजनाओं को स्थगित करने और कर्मचारियों के लिये घर से काम की नीति अपनाने से मांग लगभग 45-50 प्रतिशत गिर गयी।

अप्रैल-मई के दौरान सभी निर्माण गतिविधियों को रोकने वाले राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हुई।

जेएलएल ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप रिक्त पड़े कार्यालय स्थलों का स्तर मार्च 2020 के 12.8 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर में 14 प्रतिशत हो गया। सेविल्स के आंकड़ों के अनुसार, पट्टे पर लिये जाने के मुकाबले आपूर्ति अधिक होने के चलते 2020 में रिक्त स्थलों का स्तर कुछ बढ़कर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर