देश की खबरें | अंडमान में पेड़ों पर रहने वाले मेंढ़क की नयी प्रजाति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में पेडों पर रहने वाले मेंढक की नयी प्रजाति का पता चला है। अनुसंधानकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 12 नवंबर अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में पेडों पर रहने वाले मेंढक की नयी प्रजाति का पता चला है। अनुसंधानकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस डी बीजू की अगुवाई में भारत, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड के अनुसंधानकर्ताओं के दल ने कहा कि यह पहली बार है कि भारत के अंडमान द्वीपोसमूह में पेड़ों पर रहने वाली मेढ़क की प्रजाति रोहानिक्सॉलस का पता चला है।

यह भी पढ़े | Bihar: चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बोले तेजस्वी- जनता का फैसला हमारे साथ, नैतिकता हो तो कुर्सी छोड़ दें नीतीश.

यह नाम श्रीलंका के जीव वर्गीकरण विज्ञानी रोहन पेथियागोडा के नाम पर रखा गया है।

जीवविज्ञान की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘जूटाक्सा’ के वर्तमान अंक में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है , ‘‘ अंडमान के उभयचर प्राणियों का हाल के वर्षों में लगातार सर्वेक्षण किया गया लेकिन इन द्वीपो पर अब तक रैकोफोराइड फैमिली का पता नहीं चला।’’

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण मंदी में चला गया देश: राहुल.

उसमें कहा गया है, ‘‘ लेकिन आश्चर्य की बात है कि उत्तरी और मध्य अंडमान निकोबार में पेड़ों पर रहने वाले मेंढक की प्रजाति सामान्य है।’’

बीजू ने एक बयान में कहा कि अंडमान द्वीपों पर पेड़ पर पाये जाने वाले मेढक का मिलना अप्रत्याशित है और यह फिर भारत जैसे विशाल, विविधता वाले देश में उपयुक्त दस्तावेजीकरण के लिए जलीय जीवों के सर्वेक्षण एवं अन्वेषण के महत्व को रेखांकित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\