जरुरी जानकारी | नए लोगों की भर्तियां बढ़ने से फरवरी में देश के रोजगार बाजार में 41 प्रतिशत का उछाल : रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य रूप से नए लोगों (फ्रेशर्स) की भर्ती के कारण देश के रोजगार बाजार में फरवरी माह में भी तेजी जारी रही और इसमें सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
मुंबई, छह मार्च मुख्य रूप से नए लोगों (फ्रेशर्स) की भर्ती के कारण देश के रोजगार बाजार में फरवरी माह में भी तेजी जारी रही और इसमें सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
एशिया के रोजगार एवं प्रतिभा मंच, फाउंडिट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में नए लोगों की नियुक्तियों में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह अपना करियर शुरू करने वाले प्रतिभाशाली कर्मियों के लिए नियोक्ताओं की निरंतर मांग को दर्शाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी, 2025 में नियुक्तियों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी नए लोगों की भर्तियों में उछाल के कारण हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में आईटी - हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फ्रेशर भर्ती मामले में अग्रणी बना रहा। वर्ष 2024 में इसका हिस्सा 17 प्रतिशत से लगभग दोगुना होकर वर्ष 2025 में 34 प्रतिशत हो गया।
फाउंडिट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी सुरेश ने कहा, ‘‘कौशल आधारित नियुक्ति की ओर बदलते रुख से इनकार नहीं किया जा सकता। नियोक्ता व्यावहारिक विशेषज्ञता और उद्योग-संबंधित कौशल वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’
इस बीच, बीएफएसआई और बीपीओ/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में नए लोगों की भर्तियों में गिरावट देखी गई, जो उद्योग की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

