विदेश की खबरें | श्रीलंका में नई संसद ने काम शुरू किया, अबेवर्धना अध्यक्ष नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और श्रीलंका के बीच 1987 में हुए शांति समझौते का विरोध करने के लिये बर्खास्त किये गए महिंदा यपा अबेवर्धना को सर्वसम्मति से श्रीलंका की नई संसद का अध्यक्ष चुना गया है। देश में पांच अगस्त को हुए आम चुनावों के बाद बृहस्पतिवार को संसद की पहली बैठक हुई।
कोलंबो, 20 अगस्त भारत और श्रीलंका के बीच 1987 में हुए शांति समझौते का विरोध करने के लिये बर्खास्त किये गए महिंदा यपा अबेवर्धना को सर्वसम्मति से श्रीलंका की नई संसद का अध्यक्ष चुना गया है। देश में पांच अगस्त को हुए आम चुनावों के बाद बृहस्पतिवार को संसद की पहली बैठक हुई।
नौवीं संसद के उद्घाटन सत्र में विदेश मंत्री दिनेश गुनावर्धना ने इस पद के लिये अबेवर्धना का नाम प्रस्तावित किया। विपक्षी सांसद रंजीत मद्दुमा बंडारा ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.
नियुक्त किये जाने के फौरन बाद अबेवर्धना (75) को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और अन्य सासंदों ने बधाई दी।
दक्षिणी जिले मातारा से सांसद अबेवर्धना को 1987 में उनकी सीट से हटा दिया गया था। उस समय युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) सत्ता में थी।
यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.
वह एलटीटीई के साथ श्रीलंका के संघर्ष में भारत के दखल का विरोध कर रहे थे। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम (एलटीटीई) देश के उत्तर और पूर्व में तमिलों के लिये अलग राष्ट्र की मांग कर रहा था।
तत्कालीन राष्ट्रपति जे आर जयवर्धने और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बीच श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में भारतीय सेना भेजे जाने के लिये हुए समझौते के बाद संसद से उनकी बर्खास्तगी हुई थी।
अबेवर्धना भारत-श्रीलंका शांति समझौते के तहत भारत द्वारा सुझाए गए प्रांतीय परिषदों के सुझाव के खिलाफ थे। इस व्यवस्था के तहत नौ प्रांतीय परिषदों का गठन किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)