देश की खबरें | कम्प्यूटर का नया मॉडल कोविड के प्रभाव का आकलन करने में कारगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने 10 लाख से लेकर एक करोड़ तक लोगों के नमूने के साथ एक अत्यंत बड़े पैमाने पर कम्प्यूटर मॉडल विकसित किया है और उनके मुताबिक यह कोविड-19 समेत किसी संक्रामक बीमारी के प्रभाव का आकलन कर सकता है। नमूनें में बड़ा वर्ग भारतीय जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

नयी दिल्ली, 12 मई वैज्ञानिकों ने 10 लाख से लेकर एक करोड़ तक लोगों के नमूने के साथ एक अत्यंत बड़े पैमाने पर कम्प्यूटर मॉडल विकसित किया है और उनके मुताबिक यह कोविड-19 समेत किसी संक्रामक बीमारी के प्रभाव का आकलन कर सकता है। नमूनें में बड़ा वर्ग भारतीय जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

‘भारत सिम’ नामक इस मॉडल को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के सर्वेक्षणों और जनगणना जैसे स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।

हरियाणा के सोनीपत में अशोका विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ‘थॉटवर्क्स’ के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। इसका उपयोग कोविड-19 संबंधी पूर्वानुमान लगाने में भी किया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि मॉडल सभी के लिए उपलब्ध होगा और उपायों एवं परिणामों की जांच में सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों तथा अनुसंधानकर्ताओं की मदद करेगा।

अशोका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर गौतम मेनन ने कहा, ‘‘भारत सिम हमें अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर संक्रामक रोग से होने वाली महामारी के प्रभाव का आकलन करने में मददगार होता है क्योंकि इसमें मूलभूत इकाई एक व्यक्ति होता है।’’

इस मॉडल का इस्तेमाल करके अनुसंधानकर्ता लॉकडाउन और स्कूल बंद करने जैसे उपायों के प्रभावों के विभिन्न परिदृश्यों की संभावना तलाश सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू