जरुरी जानकारी | फरवरी, 2019 से नया ऋण 2.17 प्रतिशत सस्ता हुआ, पुराने कर्ज पर ब्याज दर 1.70 प्रतिशत घटी : दास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि फरवरी, 2019 के बाद से नए ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में कटौती का 2.17 प्रतिशत लाभ मिला है। वहीं बैंकों ने पुराने ग्राहकों को उनके कर्ज पर 1.70 प्रतिशत का लाभ स्थानांतरित किया है।

उन्होंने बताया कि फरवरी, 2019 के बाद से नए ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में कटौती का 2.17 प्रतिशत लाभ मिला है। वहीं बैंकों ने पुराने ग्राहकों को उनके कर्ज पर 1.70 प्रतिशत का लाभ स्थानांतरित किया है।

दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरवरी, 2019 में रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया था। वही तब से जुलाई, 2021 तक रेपो दर को 2.5 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरबीआई दरों की कटौती का लाभ बैंकों द्वारा ग्राहकों को दिए जाने को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। विशेषकर अक्टूबर, 2019 से जब उसने बैंकों को अपने कोष की लागत तथा ऋण मूल्य का निर्धारित बाहरी बेंचमार्क से करने को अनिवार्य किया था।

गवर्नर ने कहा कि फरवरी 2019 और जुलाई 2021 के बीच नए ग्राहकों के लिए ब्याज दर 2.17 प्रतिशत तक घटी है जबकि पुराने उपभोक्ताओं के लिए ब्याज दर में 1.70 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। वही रेपो दर को 2.5 प्रतिशत घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि मौजूदा ग्राहकों को नयी दरों का पूरा लाभ नहीं मिलेगा जो नए ग्राहकों को मिल रहा है।

दास ने कहा कि दरों में कटौती नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अच्छी साबित हुई हैं। अक्टूबर, 2019 से नए ऋण के लिए ब्याज दरों में 1.77 प्रतिशत की कमी आई हैं। वही पुराने ऋण की ब्याज दरों को भी 1.19 प्रतिशत तक घटाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान