देश की खबरें | महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए अगले शैक्षणिक वर्ष से पहले नए दिशानिर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार अगले शैक्षणिक वर्ष से पहले स्कूल बसों के लिए नए दिशानिर्देश जारी करेगी।

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार अगले शैक्षणिक वर्ष से पहले स्कूल बसों के लिए नए दिशानिर्देश जारी करेगी।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, फीस के अनियमित संग्रह के संबंध में अभिभावकों की कई शिकायतों के मद्देनजर पूर्व अतिरिक्त परिवहन आयुक्त जेबी पाटिल की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति गठित की गई है।

पाटिल समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

समिति, ऑटोरिक्शा में छात्रों के असुरक्षित परिवहन से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए गठित मदन समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस व्यापक रिपोर्ट के अनुसार, नए शैक्षणिक वर्ष से स्कूल बसों के लिए मानदंड निर्धारित किए जाएंगे।"

राज्य सरकार को अभिभावकों से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि स्कूल बसों के संचालक "अनुचित" तरीके से 12 महीनों की फीस वसूलते हैं, जबकि वे केवल 10 महीनों के लिए ही छात्रों को लाते-ले जाते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, अभिभावकों ने यह भी दावा किया कि उन्हें पूरे वर्ष की फीस एकमुश्त देने के लिए मजबूर किया गया तथा उन्होंने मासिक भुगतान की सुविधा की मांग की।

सरनाईक ने पाटिल समिति को छात्रों की सुरक्षा पर भी विचार करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\