एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल में नया अंग्रेज़ी दैनिक ‘अरुण खबर’ शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को एक नया अंग्रेज़ी दैनिक समाचारपत्र ‘अरुण खबर’ शुरू किया गया।

देश की खबरें | अरुणाचल में नया अंग्रेज़ी दैनिक ‘अरुण खबर’ शुरू

ईटानगर, सात जुलाई अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को एक नया अंग्रेज़ी दैनिक समाचारपत्र ‘अरुण खबर’ शुरू किया गया।

इसके साथ ही राज्य में प्रकाशित अंग्रेज़ी दैनिकों की संख्या अब नौ हो गई है।

ईटानगर से प्रकाशित होने वाले इस समाचारपत्र का औपचारिक उद्घाटन राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क (आईपीआर) मंत्री न्यातो दुकम ने एक होटल में आयोजित समारोह में किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, नेता, सरकारी अधिकारी, समुदाय प्रतिनिधि और मीडिया जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

दुकम ने इस अवसर पर लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति और मीडिया लोकतंत्र में न्यायपालिका और कार्यपालिका को सशक्त करने वाले दो सक्रिय स्तंभ हैं। अरुणाचल में मीडिया के विकास के लिए मैं हरसंभव सहयोग दूंगा।"

उन्होंने पत्रकारों से कार्य में नैतिकता बनाए रखने का आग्रह किया और नये समाचारपत्र के दृष्टिकोण में भरोसा जताया। उन्होंने ‘अरुण खबर’ के संपादक एवं प्रकाशक रुमक जोमो को ‘‘परिश्रमी और ईमानदार व्यक्ति’’ बताया।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल्द ही पत्रकार पेंशन योजना और डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति सहित कई कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा।

अरुणाचल प्रेस क्लब (एपीसी) के अध्यक्ष डोडुम यंगफो ने चुनौतीपूर्ण दौर में ‘अरुण खबर’ जैसे नए समाचारपत्र की शुरुआत के लिए टीम की सराहना की।

उन्होंने कहा, "यह साहसिक पहल स्थानीय युवा पत्रकारों को अवसर प्रदान करेगा।"

उन्होंने वर्ष 2020 में स्वीकृत मीडिया कल्याण योजनाओं को शीघ्र लागू करने की मांग भी की।

आईपीआर निदेशक गिजुम ताली ने मीडिया को “समाज का दर्पण” बताते हुए विभाग की निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि सरकारी विज्ञापन अब रोस्टर प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे हैं, ताकि सभी को समान अवसर मिले।

समारोह में ‘अरुण खबर’ के प्रकाशक रुमक जोमो ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक समाचारपत्र नहीं, बल्कि अरुणाचल की आवाज का मंच है। हमारा मिशन निष्पक्ष, विश्वसनीय और स्थानीय सरोकारों से जुड़ी खबरें जनता तक पहुँचाना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).