देश की खबरें | नई शिक्षा नीति मशीन नहीं मनुष्य निर्माण की नीति है : भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड भाजपा ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह मशीन नहीं बल्कि मनुष्य निर्माण की नीति है।
रांची, 30 जुलाई झारखंड भाजपा ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह मशीन नहीं बल्कि मनुष्य निर्माण की नीति है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने आज यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में नयी शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए यह बात कही।
उन्होंने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास की नींव पर आधारित सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि यह नीति प्राचीनता और नवीनता का सम्मिश्रण है जिसमें मैकाले की शिक्षा पद्धति से छात्रों को छुटकारा दिलाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़े | मोदी सरकार ट्रिपल तलाक कानून की पहली वर्षगांठ पर मनाएगी 'मुस्लिम महिला अधिकार दिवस'.
उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों ही भावनाओं का समावेश है।
उन्होंने कहा, ‘‘नई नीति राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने वाली माटी की सुगंध से युक्त नीति है। इसमें विज्ञान के साथ कला और संगीत को जोड़ा गया है। अब विज्ञान और तकनीक से जुड़े विद्यार्थी भी कला की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।’’
प्रकाश ने कहा कि कक्षा पांच तक की शिक्षा को क्षेत्रीय ओं में अनिवार्य करने से जनजाति एवं क्षेत्रीय ओं के विकास सहित अन्य नए अवसर उपलब्ध होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)